कोरोनामुक्त हुआ जिला
तीसरी लहर में नहीं हुई किसी भी संक्रमित की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोरोना संक्रमण से जिला पूरी तरह से मुक्त हो गया। वर्तमान में जिले में एक भी संक्रमित नहीं है। अब तक जिले में 11,944 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं तीसरी लहर में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
कोरोना संक्रमण की तीनों लहरों में 11944 लोग संक्रमित हुए। शुक्रवार को जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया। तीसरी लहर में पहला संक्रमित 28 दिसंबर 2021 को पाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई और 2193 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस बार कोरोना ने किसी की जान नहीं ली। स्वास्थ्य विभाग भी सतर्कता के साथ कार्य करता रहा और सभी लोग स्वस्थ होते गए। शुक्रवार तक एक कोरोना मरीज जिला में बचा था, वह भी अब स्वस्थ हो गया है।
शुक्रवार को जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। बावजूद इसके यह नहीं कहा जा सकता कि खतरा टल गया है। सभी लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग निरंतर करते रहें। जो लोग कोविड टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, वह दोनों डोज लगवा लें। जिससे कोरोना से भविष्य में बचा जा सके।
- डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
-----------
एटा जिले में कोरोना संक्रमण से जुड़े आंकड़े
कुल संक्रमित- 11944
स्वस्थ हुए - 11822
अब तक मौत - 122
कोविड अस्पताल-05
कंटेनमेंट जोन बने - 2958
पहली व दूसरी लहर में संक्रमित- 9751
तीसरी लहर में संक्रमित - 2193