एटा। किसानों की आय दोगुना करने के लिए जिले में किसान कल्याण मिशन चलाया जाएगा। यह अभियान 6 जनवरी से प्रत्येक विकास खंड पर शुरू किया जाएगा। इसमें कृषि विभाग समेत 12 विभाग हिस्सा लेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने शनिवार को बताया कि जिले में किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसान कल्याण मिशन के रूप में अभियान चलाया जाएगा।
अभियान छह जनवरी से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आदि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएंगे एवं लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र या प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।