फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से हटाई गई कोविड हेल्प डेस्क: फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश थे कि सरकारी कार्यालयों सहित बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए। जहां यात्रियों का विवरण भी नोट किया जाए, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड पर एक सप्ताह से कोविड हेल्प डेस्क नहीं लगाई जा रही है और न ही यात्रियों का विवरण नोट किया जा रहा है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बस स्टैंड पर कोविड हेल्प डेस्क जुलाई माह से शुरू की गई थी। जहां बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर आदि नोट किया जा रहा था। इस पूरे विवरण को उच्चाधिकारियों के पास भी भेजा जा रहा था, लेकिन बीते एक सप्ताह से बस स्टैंड से कोविड हेल्प डेस्क हटा दी गई है। जबकि जिले में एक दो कोरोना के मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
गाइडलाइन का भी नहीं हो रहा पालन
कोरोना को लेकर गाइड लाइन दी गई कि बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ न लगने दें साथ ही मास्क लगाकर रहें। इसके बावजूद बस स्टैंड पर यात्रियों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां यात्रियों को मास्क लगाने के निर्देश भी नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम बस सटैंड पर आ जाने से थोड़ी समस्या हो जाती है। रविवार से कोविड हेल्प डेस्क को दोबारा शुरु किया जाएगा। -वीरेंद्र यादव, बस स्टैंड प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें