फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले ही हो गई केसरिया होली

Sun, 12 Mar 2017 12:11 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
दो दिन पहले ही हो गई केसरिया होली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
वोटों की गिनती के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को बढ़त मिलते ही पार्टी में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया था। परिणाम घोषित होते ही नेता, कार्यकर्ता और समर्थक सब केसरिया रंग से सराबोर दिखे। कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी का गुलाल उड़ाया। झूमे नाचे, लड्डू, गुजिया बांटी।  
विज्ञापन

कासगंज की तीनों सीट और प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने को लेकर भाजपाइयों का उत्साह चरम पर दिखा। वे बार बार मतगणना स्थल पर लगे पुलिसकर्मियों से जानकारियां हासिल कर रहे थे। कासगंज और पटियाली के कार्यकर्ता और समर्थक तो लंबी बढ़त के कारण दोपहर में ही दोनों सीटों पर विजय मान चुके थे। इसी के साथ ही उन्होंने गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं भीड़ लगातार मतगणना स्थल पर बढ़ती जा रही थी। तीन बजे तक मतगणना स्थल से अमांपुर रोड तिराहे तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा हो चुकी थी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा के केसरिया उल्लास में  शामिल हो गए। तमाम कार्यकर्ता सिर पर केसरिया पट्टी बांधे हुए थे। होली से दो दिन पहले ही जीत के जश्न ने होली का रूप ले लिया। मतगणना स्थल से जैसे ही विजेता प्रत्याशी बाहर निकले, वैसे ही समर्थक झूमने लगे। कोई प्रत्याशी को माला पहना रहा था, कोई गले मिल रहा था, कोई गुलाल लगा रहा था। पुलिसकर्मी विजेता प्रत्याशी को भीड़ से बचाते हुए बमुश्किल निकाल कर ले गए। प्रत्याशियों के पीछे ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं का रेला चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें