फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Sun, 12 Mar 2017 12:11 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम तरसी के निकट शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

थाना कादर चौक के ग्राम सिसौरा निवासी थान सिंह (26) पुत्र बनवारी सिंह यादव शनिवार को भारत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला लक्ष्मन के साथ गंजडुंडवारा गया था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक ग्राम तरसी निकट पहुंची। तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे थान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भारत सिंह घायल हो गया। हादसा हुआ देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने हादसे की खबर परिवारीजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। वहीं घायल भारत सिंह को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें