जिले के आठ कस्बूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन छात्राओं ने कैंप फायर, खोज के चिंह, सीटी संकेत, खोज के चिंह, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, गांठ बाधने के गुर सीखे।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंडपुरा अगवागढ़ में बीएसए एसएस यादव और सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी एके सक्सेना और जाजलपुर अलीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिला स्काउट शिक्षक दयानंद श्रीवास्तव ने कुनावली शीतलपुर और हरचंदपुर सकीट स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय मे जाकर छात्राओं को स्काउट गाइड प्रशिक्षा के गुर सिखाए। प्रशिक्षके दौरान छात्राओं ने दुर्गा जैसी हम तनेगी, लक्ष्मी जैसी हम बनेगी, पदमिनी जैसी हम लगेंगी, देश का गौरव हम बनेंगी जैसे सिंहनाद गाकर हौसला अफजाई की। शशिकांत, भवर सिंह यादव, विनोद कुमार, कुंवर पाल गौतम, प्रेमपाल सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, साधना सक्सेना, पुष्पलता यादव, कांति यादव मौजूद रहीं।