फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से घिरीं महापुरुषों की प्रतिमाएं

Fri, 22 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस आने में अब महज तीन दिन बचे हैं। इसके अलावा शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। लेकिन शहर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाएं बदहाल पड़ी हैं। जिला प्रशासन और नगर पालिका के अलावा शहर के किसी भी सामाजिक संगठनों ने इन्हें साफ कराने की जहमत नहीं उठाई है। इस बार भी पर्व पर महापुरुषों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण करने से पहले साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में दर्जनों सामाजिक संगठन हैं, जो हर मौके पर देशभक्ति का दम भरते हैं। महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लेते हैं। लेकिन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जमी धूल को साफ करने का शायद इनके पास भी समय नहीं है। यही नही ंप्रतिमाओं के आगे अतिक्रमण कर लिया है। महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर भी धूल पड़ी है और उसके सामने गंदगी के ढेर लगे हैं।  शहीद पार्क में लगी भगत सिंह की प्रतिमा भी इन दिनों धूल फांक रही है। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर पालिका की ओर से प्रतिमाएं साफ कराई जाती हैं। इसके बाद अगले राष्ट्रीय पर्व तक इन्हें साफ कराने की जेहमत कोई नहीं उठाता। घंटाघर स्थित गांधी जी की प्रतिमा, हाथी गेट बाजार स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के अलावा शहर में अन्य स्वतंत्रा सेनानियों की प्रतिमाएं धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें