फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परिवारों के हैं कमजोर आर्थिक हालात

Fri, 12 Apr 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर, पोता नगला व बारथर से 8 युवक बृहस्पतिवार को पिकनिक मनाने नदरई गए थे। इनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कोई वैल्डिंग तो कोई सिलाई कर अपने परिवार को सहयोग करता था। नहर में डूबने के साथ ही घर के कमाऊ पूत चले गए।
विज्ञापन

आसिफ के चाचा रिहान ने बताया कि आसिफ का छोटा भाई मानसिक रूप से अधिक सक्षम नहीं है। पिता की भी उम्र इतनी हो चुकी है कि वह काम में सिर्फ हाथ ही बटा सकते हैं। आसिफ मैनगंज में अपने चाचा व ताऊ के साथ दुकान पर कपड़े सिलने का काम करता था। जिससे परिवार का गुजारा हो रहा था। इसकी दो बहनें भी हैं, जिनके निकाह की जिम्मेदारी भी इसी पर थी। उसके जाने के बाद घर का सहारा ही चला गया है।
वहीं सलमान (17) रेलवे रोड पर हनुमान गढ़ी के सामने वैल्डिंग का काम करता था। इसके पिता यूनुस केरल में सिलाई का काम करते हैं। भाई समीर डेंटर है। एक छोटी बहन है जो कक्षा 6 में पढ़ रही है। शाहिद (16) भी सलमान के साथ ही रेलवे रोड पर हनुमान गढ़ी के सामने वैल्डिंग का काम करता था। इसका बड़ा भाई आरिफ टैंपो चालक है और पिता हमीद साइकिल रिपेयरिंग का काम करते हैं। इसकी दो बहनें शादी के लिए हैं।
विज्ञापन

जाहिद मालगोदाम रोड पर ही दरगाह के सामने लोहे के खिड़की-दरवाजे बनाने का काम करता है। इसके पिता मेंहदी हसन व भाई मुबारिक पशु व्यापार करते हैं। इसकी भी तीन बहने हैं। वहीं अभिषेक शर्मा भी जाहिद के साथ वैल्डिंग का काम करता था। इनके डूबने से घर के आर्थिक हालात और बिगड़ने की आशंका मोहल्ले के लोग जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें