फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बम-बम भोले के जयकारों के बीच शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़िए

Sat, 22 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रेलवे रोड से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
एटा। सावन के चौथे अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थों ने शनिवार देर शाम से शहर की ओर से गुजरना शुरू कर दिया। कांवड़ियों के आने से शहर का माहौल शिवमय हो गया। हाथों में कांवड़ और जुबां पर बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। रविवार को कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए शनिवार से ही कासगंज रोड से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ फलाहार और जलपान का वितरण किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से भी पंडित दीनदयाल चौक पर कैंप लगाकर कांवड़ियों के लिए पेयजल और ठहरने की व्यवस्था की गई। प्रमुख मार्गों और कांवड़ियों के गुजरने वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी जुटे रहे।
कांवड़िया अनोज कुमार ने बताया कि वह लहरा गंगा घाट से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सावन के चौथे सोमवार को वह अपने गांव के शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। आगरा की पुष्पा देवी ने बताया कि वह सोमवार को आगरा पहुंचकर शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों में फलाहार, पेयजल और आराम करने की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविरों में भी कांवड़ियों की जांच कर आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया।

रेलवे रोड से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें