एटा। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। राखियों के साथ अब गिफ्ट कलेक्शन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मनपसंद राखियां खरीद रही हैं वहीं भाई भी बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की खरीदारी में जुट गए हैं।
दुकानों पर आकर्षक और सुविधाजनक पैकिंग में विभिन्न प्रकार के उपहार सजाए गए हैं। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बजट के गिफ्ट कलेक्शन तैयार किए हैं। इनमें डिजिटल वॉच, ब्रेसलेट, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, कॉस्मेटिक आइटम, परफ्यूम, सॉफ्ट टॉय व आकर्षक गिफ्ट पैक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
कई भाई गिफ्ट को आकर्षक बनाने के लिए दुकानों पर ही उसकी विशेष पैकिंग भी करा रहे हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने रक्षाबंधन के लिए विशेष कॉम्बो पैक भी तैयार किए हैं जिनमें अलग-अलग उपहारों को एक साथ आकर्षक तरीके से पैक किया जा रहा है। खरीदारी करने आए रोहन ने बताया कि उसकी बहन को डिजिटल वॉच पसंद है। इसलिए इस बार वह अपनी बहन को उसकी पसंद की वॉच उपहार में देगा।
डिजिटल वॉच पसंद है, इसलिए इस बार उसके लिए बहन पसंद की वॉच खरीद रहा हूं। राखी बांधने के बाद जब वह गिफ्ट देखेगी तो उसकी खुशी देखकर त्योहार का मजा और बढ़ जाएगा। - राज वर्मा, ग्राहक
रक्षाबंधन को लेकर युवाओं में डिजिटल घड़ी, ब्रासलेट, परफ्यूम और चॉकलेट के गिफ्ट पैक को लेकर अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के लिए ड्राई फ्रूट्स और पारंपरिक उपहार भी खरीदे जा रहे हैं। - विकास, दुकानदार
सब्जी मंडी स्थित गिफ्ट की दुकान से उपहार खरीदते भाई। संवाद
सब्जी मंडी स्थित गिफ्ट की दुकान से उपहार खरीदते भाई। संवाद