फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धरना देने वाले दिव्यांगों की कांवड़ यात्रा सोमवार को, शिवालय में करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिव्यांगजन अब धार्मिक आस्था के माध्यम से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को दिव्यांग धरना स्थल से कांवड़ यात्रा निकालकर कैलाश मंदिर पहुंचेंगे जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर जिला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग कार्यकर्ता अमित कुमार यादव ने बताया कि वो लोग लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दिव्यांगों ने भगवान शिव की शरण में जाकर अपनी पीड़ा व्यक्त करने का निर्णय लिया है। बताया कि श्रावण मास के पहले सोमवार को धरना स्थल से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी जो कैलाश मंदिर पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी। अमित कुमार यादव ने प्रशासन से कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती व आवश्यक आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से निकाली जाएगी और इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें