फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ग्राम पंचायत रुदायन में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ग्रामीणों ने उत्साह के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली। ढोल-मजीरों के साथ रथ पर सीता-राम, लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की मूर्तियों को विराजमान कर यह यात्रा निकाली गई। पूरे गांव में यात्रा का भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। साथ ही आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। डॉ. कुलदीप सक्सेना, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रामवीर सिंह, संजीव प्रधान, अनिल सक्सेना, सालू राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




22 जनवरी को मिल-जुलकर मनाएं खुशियां
मारहरा। थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी, राहुल भारद्वाज, संजीत सराफ, ब्रह्मानंद शाहू, अक्षत राठी, डॉ. जय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।



घर-घर लोग लगा रहे भगवान राम की बैनर-होर्डिंग
मारहरा। प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है तो लोगों में भी भगवान राम का स्वागत करने का उत्साह बढ़ता जा रहा है। 22 जनवरी को एक बड़े पर्व की तरह मनाने की तैयारी है। नगर की गलियों ओर धार्मिक स्थानों को सजाया जा रहा है। लोग भगवान राम के स्वागत में अपने अपने दरवाजों, तिराहे, चौराहों पर फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग आदि लगा रहे हैं।
विज्ञापन




प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रही सजावट

राजा का रामपुर। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में हर्ष है। मंदिरों से लेकर घरों, मोहल्लों में साज-सज्जा का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत द्वारा भी नगर स्वच्छता एवं साज-सज्जा का कार्य किया जा है। कस्बे को भगवा रंग के झंडों से सजाया गया है। बाजार में दुकानदारों द्वारा भगवा झंडे लगाकर सजावट की जा रही है। मुख्य चौराहे को भव्य रूप से सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है।




तरगवां मंदिर पर भी होगी प्राण प्रतिष्ठा

जैथरा। विकासखंड क्षेत्र के गांव तरगवां में स्थित मंदिर में भी 22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए गांव वालों ने शनिवार को हवन, पूजा, अर्चना कर अखंड रामायण का पाठ शुरू कर दिया। डॉ. राजन सिंह राठौर ने बताया कि जो समय अयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा का रखा गया है, ठीक उसी मुहूर्त पर हमारे मंदिर में भी कार्यक्रम होगा। हरवीर सिंह राठौर, अतुल सिंह राठौर, मदन पाल सिंह राठौर, डॉ. रमन पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें