फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में काम कर रही किशोरी की मौत

Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की शाम खेत में काम कर रही 15 वर्षीय किशोरी गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी 15 वर्षीय अंशू शुक्रवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम करने गई थी। उसकी मां मिथलेश ने बताया कि शाम को अंशू खेत में काम करने के दौरान अचानक गिर गई। जब उस पर नजर पड़ी और देखा। तब तक वह बेहोश हो गई थी। उसे लेकर मिरहची पीएचसी पहुंचे। वहां से इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत बता दिया। उन्होंने बताया कि अंशू कक्षा 8 की छात्रा थी। उसे पहले कभी कोई दिक्कत नहीं हुई थी। शुक्रवार को अचानक से ही वह खेत में काम करने के दौरान गिर पड़ी।



शरीर का तापमान कम हो सकता है कम
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक सुरेश चंद्रा ने बताया अधिक समय तक खुले आसमान में रहने या फिर पानी में रहने के कारण सर्दी में शरीर का तापमान कम हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति की अचानक से मौत हो जाती है। कोई कुछ समझ ही नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे करें बचाव
-शरीर को ठंडा होने से बचाएं और गर्म रखें। ठंड में व्यायाम करने से बचें।
-पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और ठंड में रहने से बचें। टोपी, स्कार्फ, मोजे जरूर पहनें।
-खाना गरम खाएं और पानी भी गरम पिएं।
-गीले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें।
-ठंड ज्यादा लगने पर तुरंत शरीर को गर्म करें। गर्म कंबल, हीटर, गर्म पानी के बैग का इस्तेमाल शरीर को गर्म करने के लिए करें।
-अधिक पसीना बहाने वाली गतिविधि से बचें।
-सर्दी में कई बार प्यास नहीं लगती लेकिन शरीर में पानी की कमी रहती है। इसलिए नियमित तौर पर गुनगुना या गर्म पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें