फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेल मार्ग पर ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली

Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
कानपुर ट्रैक पर हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर ट्रैक पर बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। इसी बीच आ रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को फंसा देख ट्रेन रोक ली। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार ग्रामीणों की जान भी बच गई। ट्रेन रुकने के बाद ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने ट्रैक में फंसी ट्रैक्टर ट्राली को निकाला। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो सकी। सूचना पर आरपीएफ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे कासगंज से कानपुर जा रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के सामने ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। ट्रेन चालक एसके शर्मा की नजर ट्रैक्टर ट्राली पर पड़ी तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। जब ट्रेन रुक गई तो ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक से हटाया। आसपास के लोग भी मदद में लग गए। इस दौरान 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग बल्लपुर के नजदीक मेंदपुर गांव में गमी के हिस्सा लेने जा रहे थे। मेंदपुर गांव का रास्ता भटक जाने के कारण चालक ने रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए सीधे ट्रैक्टर ट्राली चढ़ा दी। जबकि यहां कोई रास्ता नहीं था। ट्रेन के गार्ड राजेन्द्र सिंह ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली फंसने के कारण ट्रेन 15 मिनट लेट हो गई। वहीं आरपीएफ कायमगंज के निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन चालक की सतर्कता से हादसा टल गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन अभी तक चालक के नाम पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें