श्री क्षत्रिय सभा ने बांके बिहारी की फूलडोल शोभायात्रा मंगलवार निकाली। भक्तों ने बांके बिहारी की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
बांके बिहारी की फूलडोल शोभायात्रा गली अट्टावाली स्थित बांके बिहारी मंदिर से आरंभ हुई। बांके बिहारी की मूर्ति को रथ में विराजमान किया गया। समाज के लोगो ने बांके बिहारी की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा को सहावर गेट, बारहद्वारी सहित नगर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण कराया गया। जगह जगह बांके बिहारी के रथ की पूजा अर्चना की गई। फूलडोल रथ से लोगों के ऊपर गुलाल उड़ाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष महेश गहलोत, महामंत्री मुकेश गहलोत, बबलू गुप्ता, जयवीर गहलोत, राजेश कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, ग्रीश चंद, संतोष गहलोत आदि मौजूद रहे।