फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

Thu, 06 Apr 2017 11:29 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज ओपी अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली सुबह दस बजे कचहरी रोड से शुरू हुई। जो कई मार्गों से होते हुए पड़ाव मैदान स्थित जिला प्रदर्शनी पंडाल में पहुंची। इससे पूर्व रैली में रौज एकेडमी, गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल सिविल लाइन,यूनीवर्सल स्कूल शिकोहाबाद रोड प्रथम, द्वितीय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटियाली गेट, आदर्श जूनियर हाईस्कूल कैलाश मंदिर, माया देवी राम चन्द्र आर्य कन्या स्कूल निधौली रोड के छात्र, स्काउट गाइड, एनसीसी, विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवक सदस्य रैली में शामिल रहे।   
 सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्राधिकरण सचिव पवन शुक्ला ने कहा कि आठ अप्रैल को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इसमें लघु वादों का निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें