फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जस्सी गिल, मिलंद गाबा एटा महोत्सव में मचाएंगे धमाल

Sun, 12 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में प्रदर्शनी समिति की ओर से होने वाले कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। जस्सी गिल, मिलंद गाबा सहित अन्य कई नामचीन कलाकार महोत्सव के मंच पर धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि 18 जनवरी को लाफ्टर शो होगा। इसमें सुनील पाल, अनिरुद्ध मदेसिया, जसवंत राठौर सहित कई मशहूर कलाकार आएंगे। 19 जनवरी को हरियाणवी नाइट में अजय हुड्डा रंग जमाएंगे। 25 जनवरी को पंजाबी मिक्स शो में मिलंद गाबा की प्रस्तुति पर लोग झूमेंगे। 26 जनवरी को साधो बैंड का कब्बाली कार्यक्रम होगा। 2 फरवरी को बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में सलमान अली आएंगे। जबकि अंतिम दिन 10 फरवरी को जस्सी गिल का पंजाबी नाइट कार्यक्रम होगा। ये सभी कार्यक्रम शाम 6 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

होंगे 4 कवि सम्मेलन
जिले के लोग कवि सम्मेलन में काफी रुचि रखते हैं। इस बार उन्हें एटा महोत्सव में 4 कवि सम्मेलन सुनने का मौका मिलेगा। 1 फरवरी और 8 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन होंगे। इसके अलावा 29 जनवरी को अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन और 21 जनवरी को जनपदीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें