जलेसर। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि पर्यावरण के वन्य जीवों एवं स्वस्थ समाज के लिए बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा आवश्यक है। शासन ने सुमंगला योजना से बेटियों की सुरक्षा-शिक्षा को और आसान कर दिया है।
पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने कहा कि वन्य जीवों से मानव जीवन की सुरक्षा जुड़ी हुई है। राज्य पुरस्कृत शिक्षक धीरजपाल सिंह को शैक्षिक प्रयासों के लिए बधाई दी। अध्यक्षता ग्राम प्रधान डॉ सुधेंद्र पाल सिंह, संचालन धीरजपाल सिंह ने किया। वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र कुमार रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा नेता कैलाश चंद्र मित्तल, कपिल गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, जालिम सिंह, रेंजर वानिकी राकेश कुमार, वन दरोगा शीलेंद्र पाल एवं शेरपाल सिंह, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
ये हुए पुरस्कृत
वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में मनीषा रोजपूत प्रथम, तनु द्वितीय, कोयना तृतीय, चित्रकला में रेखा यादव प्रथम, कोयल कुलश्रेष्ठ द्वितीय, निशा राजपूत तृतीय, प्रश्नोत्तरी में रोहित राजपूत प्रथम, सुखवीर सिंह द्वितीय, फिजा खान एवं अंजली बघेल संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। प्रतियोगिता संचालक शिक्षक इंद्रपाल सिंह, धीरजपाल सिंह, भंवरपाल सिंह, जालिम सिंह एवं पक्षी विहार को पॉलिथीन मुक्त कराने में जुटी शिक्षिका बीना वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
प्रस्ताव बनाएं, शासन से दिलाएंगे धन: संजीव दिवाकर
जलेसर। उपेक्षा झेल रहे एक मात्र पर्यटन केंद्र को विधायक संजीव दिवाकर ने शासन से धन दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पर्यावरण पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने वन्य अधिकारियों को मदवार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।