एटा। कोरोना के आठ और नए मामले शुक्रवार को मिले हैं। शहर के सराय मिश्र, कृष्ण विहार, नई बस्ती, श्रंगार नगर, अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की, गांव रामनगर का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं न्यायालय में मुहर्रिर की ड्यूटी कर रहा एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया है। जबकि सब्जी मंडी में रहने वाली एक महिला नोएडा के एक अस्पताल में हुई जांच के दौरान संक्रमित पाई गईं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 30 हो गई है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एटा में जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनको घरों पर ही क्वारंटीन कर उपचार शुरू करा दिया गया है। संवाद