उत्तर प्रदेश के एटा में डीआईजी के आदेश पर जलेसर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन पर अलीगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह का जमीन कब्जा करने के मामले में साथ देने का आरोप है। मामले में आरोपी सुखपाल सिंह के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुलिसकर्मी सुखपाल सिंह की शिकायत शनिवार को डीआईजी से की गई थी। डीआईजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी सुखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं उसका साथ देने के आरोप में जलेसर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।