जैथरा। कस्बे के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी चमन गुप्ता ने लखनऊ में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जलवा बिखेरा। 70-75 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गांधी भवन में 18 जनवरी को आहना क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी पहुंचे। जैथरा से गए चमन गुप्ता ने 70 से 75 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पाकर उन्होंने जैथरा का नाम रोशन किया। गोल्ड मेडल, 7000 रुपया, ट्राॅफी और प्रमाण पत्र दिया गया। उन्हें ये सभी उपहार दो बार मिस्टर वर्ल्ड रह चुके हरियाणा के प्रदीप वर्मा ने दिए। सोमवार को वह लखनऊ से जैथरा आए। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया।