फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही बस की तीन सवारियों को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली से आने वाली बसों के यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्य अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार की रात रोडवेज बस से यात्रा करने वाली तीन सवारियों को जहरखुरानों ने बेहोश करके लूट लिया। एटा डिपो की बस के परिचालक ने तीनों को बेहोशी की हालत में रविवार की सुबह करीब पांच बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव धर्रा सादीनगर निवासी विनोद शर्मा पुत्र संतराम शर्मा शनिवार की रात करीब 11 बजे एटा डिपो की बस में सवार होकर फर्रुखाबाद के लिए निकला था। रास्ते में जहरखुरानों ने बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया और 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित के भाई राजीव शर्मा ने बताया है कि उसका भाई दिल्ली में बढ़ई का कार्य करता है और सोमवार को पिता की तेरहवीं संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था।
फर्रुखाबाद के ही मोहल्ला जंगबाज खां निवासी गौतम कुमार पुत्र संजय उर्फ संजू को भी बिस्किट खिलाकर बेहोश किया गया और पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। वहीं, जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी अनिकेत पुत्र सर्वेश कुमार को बेहोश करके चार हजार रुपये और एक मोबाइल लूटने में जहरखुरान सफल रहे। तीनों को होश में आने पर परिजन अपने घर ले गए। एक अन्य बस परिचालक ने जहरखुरान के शिकार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक होश में आने के बाद बिना बताए ही जिला अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें