फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे तक लगा रहा पांच किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
जीटी रोड के हाथी गेट पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में यातायात पुलिस विफल साबित हुई है। शुक्रवार को शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं बची जो जाम से हांफती नजर न आ रही हो। चौथा मिल से लेकर जेएलएन कॉलेज पर गोशाला तक करीब दस किलोमीटर लंबा जाम छह घंटे जीटी रोड पर लगा रहा। जाम में वाहन रेंग-रेंग कर निकले। आधा किलोमीटर की दूरी वाहन चालक बमुश्किल एक से डेढ़ घंटे में पार कर पाए। दोपहर में हालात बिगड़ गए। इसे संभालने के लिए एसएसपी को अधीनस्थ सीओ और कोतवाली प्रभारियों के साथ सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां सुबह दस बजे से जो जाम लगना शुरू हुआ तो शाम चार बजे तक हालात काबू में नहीं हो पाए। सबसे गंभीर स्थित जीटी रोड की रही। यहां चौथा मिल तक वाहनों की कतार लग गई। इस पर वहां पुलिस फोर्स भेजकर वाहनों को लाइन में कराना पड़ा, जबकि पहली बार कासगंज पुल जाम से हांफता नजर आया। आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड और ठंडी सड़क सहित अलीगंज रोड पर भी दिन भर जाम में वाहन रेंगते नजर आए।
गलियां भी अछूती नहीं रहीं
मुख्य सड़क पर जाम के कारण लोग दोपहिया और चौपहिया वाहन लेकर गलियों और मोहल्लों की सड़कों से गुजरे तो वहां भी जाम लग गया। गांधी मार्केट, पीपल अड्डा, पटियाली गेट, आवास विकास रोड सहित अन्य गलियां और सड़कें जाम से जूझती नजर आईं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से लगे जाम में पूरा शहर कराह उठा। हालात काबू में न आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ सदर इरफान नासिर खान, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी एके सिंह और टीएसआई बचान सिंह आदि माया पैलेस चौराहा, बस स्टैंड, ठंडी सड़क, बाबूगंज, शिकोहाबाद चौराहा पर तैनात होकर यातायात को संभालते नजर आए पर स्थिति सुधार में नहीं आ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें