फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सीड्स कंपनी समेत दो विक्रेताओं को थमाए नोटिस, भरे 29 सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रबी फसल की बुवाई का समय चल रहा है। कई दुकानदार ऐसे हैं जो नया बीज प्रमाणित नहीं होता है उसे भी बेच रहे हैं। इस पर शिकंजा कसने के लिए कृषि विभाग ने खाद बीज व कीटनाशक के 29 सैंपल भरे हैं। वहीं दो विक्रेता समेत एक हरियाणा की कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की टीम ने अलीगंज, जैथरा, मारहरा में छापा मार कार्रवाई करते हुए खाद, बीज व कीटनाशक के 29 सैंपल भरे हैं। खाद के 12, बीज के 4 और कीटनाशक के 13 सैंपल लिए हैं। वहीं अलीगंज क्षेत्र में लक्ष्मी खाद बीज भंडार, शिवांग एंड पीयूष किसान सेवा केंद्र को नोटिस जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लक्ष्मी खाद बीज भंडार विक्रेता विभाग की टीम देखकर दुकान बंदकर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि वह यूरिया की बिक्री अधिक कीमत पर करता है। वहीं शिवांग एंड पीयूष किसान सेवा केंद्र पर अभिलेख मौजूद नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं सानू बीज भंडार पर सैंपल लिया गया तो वहां पर विक्रेता एक हरियाणा में स्थित आयुष सीड्स एंड रिसर्च कंपनी के बीच की बिक्री कर रहा था। जिसका सैंपल लिया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र की कंपनी है, जिसका बीज प्रमाणित नहीं है और 20 किलो के पैकेट बाजार में बेच रहे थे जिसे नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें