फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
मृतक विक्की फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला बधा के पास बाइक सवार दो युवक एक ट्रक की चपेट में आए गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई। एक युवक एटा तो दूसरा फिरोजाबाद जनपद का निवासी था। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला माछी निवासी आदित्य 29 वर्षीय रंगाई-पुताई का कार्य करता था। उसके साथ फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणगढ़ी निवासी विक्की (23) भी कार्य करता था।
विज्ञापन

आदित्य के पिता कोमल सिंह ने बताया कि चार दिन से दोनों पिलुआ के भदवास में कार्य कर रहे थे। शनिवार शाम दोनों लोग काम समाप्त करने के बाद बाइक से कल्याणगढ़ी जाने के लिए निकले। दोनों नगला बधा के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अवागढ़ विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने के कारण दोनों की मृत्यु हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पांच साल से कर रहे थे साथ कार्य
विक्की के चाचा अतुल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि आदित्य व विक्की लगभग पांच साल से एक साथ ही कार्य कर रहे थे। दोनों ठेका लेकर पीओपी, पुताई आदि का कार्य करते थे।

मृतक आदित्य फाइल फोटो ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें