जीटी रोड स्थित अभा क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर सम्मेलन के बारे में चर्चा करते करणी क्षत्रिय
- फोटो : जीटी रोड स्थित अभा क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर सम्मेलन के बारे में चर्चा करते करणी क्षत्रिय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत।
एटा। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत मंगलवार को एटा आए। 12 अप्रैल को आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सफलता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। वहीं, जीटी रोड स्थित अभा क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि आज के दौर में महापुरुषों एवं देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करना एक चलन बनता जा रहा है। इसलिए क्षत्रिय समाज ने तय किया है जो जिस भाषा में बोलेगा उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।
सम्मेलन के लिए उन्होंने जिले के क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क किया। कहा कि पूरे समाज का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। राणा सांगा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। युवाओं में जबरदस्त उबाल है। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, देव सोलंकी, संजय सोलंकी, सुधीर राघव, उमेश प्रताप सिंह मधू, उमेश पुंढीर आदि मौजूद रहे।