एटा। विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव व तत्कालीन प्रधान द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। इस संबंध में डीपीआरओ ने समस्त तत्कालीन सचिव, प्रधान व एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट लाइट के व्यय के संबंध में तत्कालीन ग्राम प्रधान, सचिव और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने स्ट्रीट लाइट हेतु ग्राम पंचायत में विद्युत कनेक्शन लिया है या नहीं, प्रति स्ट्रीट लाइट की दर, कार्य के दौरान वित्तीय नियमों का पालन किया या नहीं, कौन सी कंपनी की लाइटें लगवाई गईं, सक्षम स्तर से स्वीकृति मिली या नहीं, कंपनी के पास वैध टिन नंबर है या नहीं, टेंडर या कुटेशन की प्रक्रिया का पालन किया या नहीं आदि सात बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।