फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, 52 गांवों की विद्युतापूर्ति रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट(एटा)। कसबा में रविवार की रात नगला पक्षी पर 33 हजार की विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे लाइन से जुड़े करीब 52 गांव की बिजली ठप हो गई। सोलह घंटे बाद पेड़ हटाकर तार दुरुस्त करवाए जाने के बाद ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति मिल सकी। नगर व ग्रामीण अंचलों के सकीट विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब 52 गांवों सहित कस्बा की बिजली रविवार रात करीब 11 बजे से बंद हो गई। इससे सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को उठानी पड़ी जो रात भर खेत पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिससे खेती में खड़ी फसल में पानी लगा सकें। वहीं छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई में दिक्कत हुई। इन दिनों कॉलेजों में होम एग्जाम चल रहे हैं। बिजली न मिलने से महिलाएं भी परेशान रहीं। बिजली ठप हो जाने से विद्युत चलित उपकरण सबमर्सिबल पंप, गीजर, हीटर, फ्रिज आदि शोपीस बन गए। सोमवार को करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। सब स्टेशन के एसएसओ दाताराम का कहना है कि नगला पंछी पर 33 हजार की विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण बिजली के तार टूट गए थे, उन्हें ठीक कराकर बिजली सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें