अलीगंज कस्बा स्थित मैनपुरी रोड एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान दिसंबर में नवजात की मौत के मामले में शुक्रवार को नोडल अधिकारी जांच करने नर्सिंगहोम पहुंचे। साथ ही किला रोड स्थित एक चश्मे की दुकान में में भी अप्रशिक्षित युवक उपचार कर रहा था। उन्होंने दोनों को नोटिस जारी किया है।
झोलाछाप पटल के नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव दुबे ने बताया अलीगंज में मैनपुरी मार्ग पर संचालित एक नर्सिंग होम में दिसंबर में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर नवजात के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया इसको लेकर चिकित्सकों से जानकारी की, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे सका।
इसके लिए नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया है। अलीगंज के किला रोड पर एक अंपजीकृत क्लीनिक पर चिकित्सक आंखो का इलाज कर रहे थे। उसने कोई कोर्स नहीं कर रखा था। वह केवल चश्मा बना सकता है। इसी को लेकर उसे भी नोटिस दिया गया है।