सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक ने छात्रों को यातायात के नियम बताए। वहीं छात्रों से स्वंय यातयात के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने को कहा।
एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही सुरक्षित यात्रा हो सकती है। मोड़ पर स्पष्ट संकेत दें, सड़क पर बाईं ओर चलें। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें, पहले बड़े वाहन को पास होने दें। नशा, नींद में वाहन न चलाएं। सीओ शबीह हैदर ने कहा कि यातायात के नियम वाहन चालकों नहीं बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी जरूरी हैं। यातायात प्रभारी दिनेशचंद्र ने कहा कि छात्र बसों-डग्गेमार वाहनों के पीछे लटककर गांव जाते हैं। यह खतरनाक है।