फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

Mon, 30 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्ण पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को संपन्न हुआ। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जब संस्कृति के रंग बिखेरे तो कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और दर्शक बच्चों की सराहना करते नजर आए। एक दिन बिक जाएंगे माटी के मोल जग में रह जाएंगे प्यारे तेरे बोल... बच्चों ने अपनी जुबां से गाया तो उपस्थित लोग भी यह गाना गुनगुगाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में बच्चों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। बच्चों ने स्वागत नृत्य, कामेडी, देश भक्ति, संस्कृति से जुड़े विषयों पर नृत्य, कविताएं प्रस्तुत की। देर सांय तक बच्चों की प्रस्तुति पर तालियों की आवाज से पंडाल गूंजता रहा। बेटी बचाओ, दहेज प्रथा सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से चोट की। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम बीएम मिश्र, सीओ शबीह हैदर, समाजसेवी सुभाष गर्ग, माया अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। एडीएम बीएम मिश्र ने कहा मेहनत लगन ही नई दिशा प्रदान करती है।

इस लिए पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को सही दिशा प्रदान करें। सीओ शबीह हैदर ने कहा कि केपीएस स्कूल द्वारा बच्चों को मनोरंजक परक शिक्षा देने का प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील कि वह अपने बच्चे के बौद्धिक ज्ञान को परख कर उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें उनकी इच्छानुसार भविष्य बनाने में सहयोग करें। बच्चों पर अपने सपनों को न थोपे, उन्हें उनके सपनों के अनुसार पंख दें।
विज्ञापन

 कार्यक्रम में निदेशक निशीथ गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ज्योति अग्रवाल ने अतिथियों का आभार जताते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान डा. नवीन गौड़, संजय अग्रवाल, राजीव शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें