जैथरा। कस्बा के उप डाकघर की कनेक्टिविटी दो दिन से फेल होने के कारण काम काज पूरी तरह प्रभावित है। न उपभोक्ता रुपये निकाल पा रहे हैं और न जमा कर पा रहे हैं। काम काज प्रभावित होने से डाककर्मी भी परेशान हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की देरशाम को इंटरनेट बहाल हो गया। जिसके बाद कार्य शुरू हो सके।
दो दिन से डाकघर में कनेक्टिविटी न होने से उपभोक्ता व कर्मचारी परेशान हैं। बृहस्पतिवार की सुबह कर्मी डाकघर पहुंचे, लेकिन उन्हें कनेक्टिविटी नहीं मिली। कुछ समय बाद ही उपभोक्ता वी डाकघर पहुंचना शुरू हो गए। बताया गया कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे में वह भी मायूस हो गए। दोपहर तक बड़ी संख्या में उपभोक्ता यहां पहुंचते रहे। कस्बा के ऋतिक राठौर ने कहा सर्वर डाउन होने के कारण खाते में रुपये जमा नहीं हो सके। पांच हजार रुपये की आवश्यकता होेने पर कस्बा के हर्षित को डाकघर पहुंचे। सर्वर डाउन होने के कारण रुपये नहीं निकल सके। सहायक पोस्ट मास्टर यतेंद्र कुमार ने बताया उच्चाधिकारियों से संपर्क करने पर बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे कनेक्टिविटी आई, लेकिन तब तक उपभाेक्ता जा चुके थे। कनेक्टिविटी आने पर डाकघर का जरूरी काम काज निपटा लिया गया।