निधौली कलां। सपा की पीडीए जन पंचायत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला उम्मेद में हुई। जिला सचिव डॉ. वीके यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी बार समाजवादी पार्टी की सरकार रही, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ छात्र, नौजवान, किसानों का हित सुरक्षित रहा। आज लोग बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त हैं।
अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने कहा कि सपा को बड़ी तादाद में पीडीए के लोगों का साथ मिल रहा है। लोग सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आज भी याद कर रहे हैं। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि 11 ऐसी जाति जो 50 सालों से अपने अधिकार और विकास से वंचित थीं। जिनके सम्मान एवं अधिकार के लिए सपा सरकार ने काम किया। शाह फैशल वारसी, विजय सिंह बघेल, अमर सिंह बघेल, फूल सिंह धनगर, ओमप्रकाश, पंकज कुमार, संजय कुमार, राकेश बघेल आदि थे।