फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला में छह माह का भूसा स्टॉक करने की हिदायत

Tue, 14 Apr 2026 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता आदर्श गौशाला किनोड़ी खेराबाद का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने सोमवार को क्षेत्र के गांव किनोड़ी खेराबाद की गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में 240 गोवंश के खाने-पीने की व्यवस्था पर ग्राम प्रधान से चर्चा करते हुए छह माह का भूसा का स्टॉक करने को कहा।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा गोशाला में भूसा और हरे चारा की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही गोवंश को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना और सफाई व्यवस्था रखना सुनिश्चत करें। निरीक्षण में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पशु चिकित्सक रजनीकांत को गोशाला में मौजूद सभी पशुओं का टीकाकरण कराने को कहा गया। 400 गोवंश क्षमता वाली गोशाला में 240 गोवंश होने पर एसडीएम ने बीडीओ से विचरण कर रहे पशुओं को गोशाला भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें