अलीगंज के विल्सड पछायां में निरीक्षण करती स्टेट कंसलटेंट तुहिना रायॅ ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। स्टेट कंसलटेंट तुहिना राय ने शनिवार जिले की ग्राम पंचायत में बन रहे सामुदायिक शौचालय और बेसलाइन सर्वे 2020 को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी समेत समस्त एडीओ पंचायत और स्वच्छाग्रहियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने विकास खंड निधौलीकलां और शीतलपुर में बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण भी किया।
स्टेट कंसलटेंट तुहिया राय ने समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, समस्त खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा विभिन्न स्वच्छाग्रहीओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यत: बेसलाइन सर्वे 2020, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस वन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति और ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक के बाद स्टेट कंसलटेंट तुहिया राय ने डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी के साथ विकासखंड निधौलीकलां की ग्राम पंचायत सिरांव एवं बमनई और विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत विरामपुर एवं कसेटी का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत सिरांव में सामुदायिक शौचालय बना मिला।
यहां उन्होंने शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही थी। विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत विरामपुर एवं ग्राम पंचायत कसेटी में सामुदायिक शौचालय बने मिले। परंतु किसी भी सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूह को नहीं दी गई थी। ग्राम प्रधान द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो दिवस के भीतर स्वयं सहायता समूह को रखरखाव की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।