इनोवा में मिले सपा के झंडे, बैनर
- फोटो : Amar Ujala
वाहन चेकिंग के दौरान एक कार में कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के सपा की मुलायम सिंह यादव की सूची में शामिल प्रत्याशी की प्रचार सामग्री बरामद हुई। मामले में चालक के खिलाफ कोतवाल ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान जीटी रोड पर इनोवा कार को रोक कर तलाशी ली गई। इसमें कासगंज जिले के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राहुल पांडेय की प्रचार सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक मुकेश कुमार निवासी भगीपुर कोतवाली नगर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल के मुताबिक कार से 1500 स्टिकर, बैनर, एक हजार कैप, पांच सौ झंडे बरामद हुए हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पहली रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर, अचार संहिता का पालन कराने के लिए रातभर पुलिस व अन्य अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग आदि अभियान चलाया।