फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मामा की शादी में चल रही थी दावत, खौलती सब्जी के भगोने में गिरी मासूम भांजी; दर्दनाक मौत

Sun, 14 Jul 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मामा की शादी में दावत चल रही थी। इसी दौरान मासूम भांजी खौलती सब्जी के भगोने में गिर गई। झुलसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
खौलती सब्जी के भगोने में गिरने से मासूम भांजी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मामा की शादी में आई दो साल की मासूम मंडप की दावत के दौरान गर्म सब्जी के भगोने में गिर गई। इससे झुलसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। मामा का आरोप है कि यहां चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। इसके कारण मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


मारहरा थाना क्षेत्र के गांव खकरई निवासी हेमंत की मलावन थाना क्षेत्र के गांव ज्यूरी में ससुराल है। हेमंत ने बताया कि उसके साले सौरभ की 15 जुलाई को बरात जानी थी। रविवार को मंडप की दावत चल रही थी। इसी समय उनकी 2 वर्षीय पुत्री पल्लवी खेलते हुए सब्जी के भगौने के पास पहुंच गई। वहां उसका पैर फिसल गया और वह भगौने में रखी गर्म सब्जी में गिर गई। 

यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही पल्लवी को सब्जी से निकाला और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पल्लवी के मामा जीतू का आरोप है कि चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए भी किसी प्रकार का इलाज शुरू नहीं किया। कोने में एक बेंच पर पल्लवी को डाल दिया गया। लगभग 1 घंटे तक हम लोग गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उपचार शुरू नहीं किया गया और पल्लवी ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए परिजन ने हंगामा भी किया। लोगों के समझाने पर परिजन पल्लवी के शव को लेकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर चले गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि  मामला संज्ञान में नहीं है, अगर इस प्रकार की लापरवाही की गई है तो जानकारी करती हूं। इसके बाद मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें