फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मूंगफली निकलते समय मशीन में फंसने से युवती घायल

Fri, 05 Jul 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव दलेलपुर में मूंगफली निकालते समय एक युवती का दुपट्टा और सिर के बाल मशीन में फंस गए। जिसके वजह से उसका सिर अंदर की ओर खिंचने लगा। लोगों ने मशीन को बंद कर के युवती को बचाया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दलेलपुर निवासी जोगलाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय खेत पर मूंगफली गहाने के काम चल रहा था। घर के सभी लोग लोग काम में लगे हुए थे। मशीन के माध्यम से मूंगफली निकाली जा रही थी। उनकी बेटी सरिता भी काम में हाथ बंटा रही थी। वह मशीन के ऊपर चढ़कर मूंगफली को मशीन के अंदर डाल रही थी। अचालक संतुलन बिगड़ जाने के कारण उसका दुपट्टा मशीन के अंदर फंस गया। जिसकी वजह से वह उसके साथ ही खिंचने लगी, यह देख काम कर रहे अन्य लोगों ने मशीन को बंद किया। तब तक सरिता के बाल मशीन में फंस जान के कारण वह घायल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें