फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर लगाया इंजेक्शन, 30 मिनट में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/एटा। बुखार से पीड़ित महिला को अलीगंज में एक क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाया गया। महिला की हालत बिगड़ी इस पर उसे सीएचसी भेज दिया। 30 मिनट के अंदर ही महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को जैथरा थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बनार निवासी अरविंद ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी रूबी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। अलीगंज के एक क्लीनिक पर शनिवार की शाम लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगने के कुछ पलों में ही रूबी बेहोश हो गई। उसने बताया कि क्लीनिक संचालक ने उसकी हालत खराब बताते हुए कहीं और ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद अलीगंज के एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी पर पहुंचे ही थे कि रूबी के मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। अलीगंज थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें