फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तंबाकू के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Wed, 03 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह पर जन-जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा विभाग में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत बुधवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू व निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन और दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मोनू यादव के नेतृत्व कार्यक्रम हुआ। सहायक आचार्य डॉ. अर्चना यादव, जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक व विभागीय स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। चिकित्सकों ने बताया कि तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों का सेवन मुख कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण बन रहा है। कार्यक्रम में लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें