फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आलू की आमद शुरू, 90 फीसदी कोल्ड स्टोरेज खाली

विज्ञापन
अलीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालकर ले जाते किसान। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बाजार में नए आलू की आमद हो गई है। जबकि कोल्ड स्टोरेज भी 90 फीसदी तक खाली हो गए हैं। इन्हें 15 नवंबर तक पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया गया था। जिले में कुल 18 कोल्ड स्टोरेज है जिनमें फसल पर किसानों द्वारा आलू रखा गया। जिला उद्यान विभाग की ओर से कोल्ड स्टोरेज संचालकों को पूर्व में 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोरेज खाली करने के आदेश दिए गए थे। बाद में समय घटाकर 15 नवंबर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसे लेकर संचालकों ने स्टोर की मशीनें बंद कर दी हैं और आलू को कोल्ड स्टोर से बाहर रखना शुरू कर दिया है। इसे लेकर किसानों ने तेजी दिखाते हुए आलू उठाना शुरू कर दिया। अब कुल 10 फीसदी आलू ही शेष बचा है। विभाग के लिपिक रवींद्र मिश्रा ने बताया कि बचा हुआ 10 फीसदी आलू निकलवाकर सभी कोल्ड स्टोरेज को जल्द ही खाल करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें