फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव समसपुर में पथराव, लाठीचार्ज

Wed, 09 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समसपुर में दो महिला प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। जिससे गांव में तनाव हो गया। समर्थकों के बीच पथराव होने के बाद डीएम, एसपी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर लाठियां फटकार भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


गांव के प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव मैदान में उतरी बहार मियां, हलाल असंारी की पत्नी के बीच गांव में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।

कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित हो गया। डीएम, एसपी ने पुलिस को आंसू गैस छोड़ने के आदेश दिए गए। पुलिस ने दो गोले छोड़ दिए। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। अधिकारियों ने गांव में फ्लैग मार्च कराकर लाउड स्पीकर के जरिए ग्रामीणों को उपद्रव न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रधान प्रत्याशी के पति को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया। काफी देर तक अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे। अधिकारियों ने फिर से मतदान शुरू कराया। इस घटना में असमत पत्नी जाविद मियां, अफसर खां, पुत्र मंशूर खां, जोहर खां पुत्र जागीर खां, हजीसा पत्नी कल्ल, भूरी पत्नी इस्लाम, शाहिद खान पुत्र राशिद खां, प्यारे मियां पुत्र इव्राहिम घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें