फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस प्रोग्राम में बच्चों का धमाल

Wed, 09 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिज ऑफ होप की दूसरी संस्था रेलवे डंडा ने बुधवार को नगर के कृष्णा पैलेस में क्रिसमिस प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। दर्शक और अतिथि बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर तालियों से बच्चों की हौसलाअफजाई करते रहे।
विज्ञापन


कोआर्डिनेटर मनीषा डी लाल ने बच्चों को प्रभूयीशू के जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में सहभागिता से ही प्रतिभाओं में निखार आता है। बाल उम्र से ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की ललक बच्चों को बड़े होने तक एक महान कलाकार, वैज्ञानिक व अन्य रूप में विकसित कर सकती है। इस लिए मां-बाप को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को दबने न दें बल्कि उनको पहचान कर उन्हें निखारने के लिए बच्चों का सहयोग करें। कार्यक्रम में एंजलीना मसीह ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान नीतू बाला, विनीता, रविन्द्र, पार्वती, कीर्ति, मोनिका, ललिता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें