फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई करें: डी एम

Fri, 04 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम निधि केसरवानी ने शनिवार को ब्लॉक अवागढ- जलेसर में होने वाले चुनाव के लिए पुलिस, पीएसी, होमगार्ड को निर्देश देते हुए कहा कि तृतीय चरण में पूरे मनोयोग से ड्यूटी करें। उपद्रवियों पर तत्काल कार्रवाई करें।  
विज्ञापन

डीएम ने अवागढ़ थाने में मौजूद एसओ, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, चौकीदार आदि को निर्देश दिए पुलिसकर्मी पोलिंग पार्टी के साथ पहुंचे। पोलिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। बिना आईडी कार्ड के कोई भी वोटर बूथ के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। एजेंट को बूथ के अंदर बार-बार न जाने दें। एजेंट की वीडियोग्राफी कराने के अलावा 200 मीटर परिधि का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने कहा कि एक बार में बूथ के अंदर दो लोगों को वोट डालने के लिए प्रवेश करने दें। पिछले चुनाव में कुछ सिपाही बूथ पर सुबह पहुंचे थे, ऐसा इस बार नहीं होना चाहिए। सभी पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर पहुंचे। एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, सीओ राघवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें