फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1520 का फैसला करेंगे मतदाता

Fri, 04 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार शाम विकास खंड जलेसर-अवागढ़ में पोलिंग पार्टियां पहुंची। सीटों पर मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
विज्ञापन

 जलेसर से शनिवार को होने वाले चुनाव के  लिए 182 पोलिंग पार्टियां और अवागढ़ से 194 पोलिंग पार्टियां पहुंची। जलेसर आरओ महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विकास खंड क्षेत्र की 57 सीटों में से ग्राम काजीपुर-बदनपुर में शकुंतला देवी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर 56 ग्राम पंचायत के लिए मतदान होना है। शेष 56 सीटों पर 616 प्रत्याशी अपना-अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 741 पदों में से 701 पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके चलते 40 सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। अवागढ़ आरओ रवींद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक की 54 सीटों पर 631 ग्राम प्रधान के प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं तो ग्राम पंचायत के 704 वार्डों में से 213 पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शेष 491 वार्डों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें