फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में भी नियमों की अनदेखी

विज्ञापन
यातायात माह में भी नियमों की अनदेखी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नवंबर का महीना यातायात जागरूकता को समर्पित रहता है। इस दौरान ट्रैफिक विभाग लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रहा है। इसके बाद भी ओवरलोड, बिना हेलमेट बाइक राइडिंग पर विराम नहीं लगा। ऐसे में जागरूकता अभियान भी कोरम पूरा करने तक सिमटा दिखता है।
विज्ञापन



यातायात माह के दौरान नवंबर के 30 दिनों तक यातायात पुलिस विभाग जागरूकता का अभियान छेड़ता है। स्कूलों में जागरूकता की पाठशाला लगाई जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठियां करके लोगों को नियमों से अवगत कराकर इसे अमल में लाने का आह्वान होता है। इतना कुछ किए जाने के बाद भी  इस जागरूकता माह में ही हाईवे पर ही तीन सवारी बैठाकर बाइक फर्राटा भरती दिखती है। वहीं सवारों के सिर में हेलमेट पर नहीं नजर आता है।

डग्गेमार वाहन भी ओवरलोड सवारियां लेकर थाने, चौकियों के सामने से बेखौफ निकलते दिखते हैं। पुलिसकर्मियों के सामने लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते निकल जाते हैं और वे खामोश बने रहते हैं। यातायात प्रभारी  ब्रह्म प्रकाश यादव कहते हैं कि यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभियान को सख्ती से चलाया जाएगा। लोगों को सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
यातायात माह के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। टीम ने खराब सड़कों का जायजा लिया। गड्ढ़ों को भरवाया गया। वहीं चेकिंग अभियान चलाकर 12 वाहनों के चालान काटे। 4500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस मौके पर सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, रामनरेश यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें