एटा। थाना कोतवाली नगर में दीपक तिवारी निवासी बनगांव रोड चंद्रगुप्त कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गौरव वर्मा निवासी गली नंबर 4 अशोक नगर निधौली रोड सहित चार लोगों ने घर में घुसकर पीटा। तमंचा लहराते हुए धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार देंगे।
दीपक ने बताया कि 13 अगस्त की शाम वह अपने घर पर काम कर रहा था। उसी समय गौरव अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया। विरोध करने पर गालियां देते हुए लात-घूंसो से पीटने लगा। घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर दी। घर के अंदर मौजूद अन्य लोगों ने विरोध किया तो तमंचा निकालकर कनपटी पर रख दिया। कहने लगा कि तू अपना मुकदमा वापस ले वरना पूरे परिवार सहित मार दूंगा। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद