एटा। विकास भवन के सभागार में सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग इंडीकेटर्स की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने कहा कि रैंक प्रभावित होने पर संबधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
सभी बीडीओ को स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, पशुपालन, लीड बैंक आदि विभागों के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर निरंतर मानीटरिंग करने को कहा गया। सीडीओ ने कहा कि आवश्यक डाटा को निर्धारित समय पर फीड कराएं, ताकि आकांक्षात्मक विकासखंड अवागढ़, सकीट, जैथरा की रैंकिंग प्रभावित न हो सके। यह कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, लीड बैंक मैनेजर प्रीतम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश आदि अधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा ने किया।