फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला उत्पीड़न की रोकथाम और लैंगिक असमानता पर छात्राओं को किया जागरूक

Sat, 05 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल में शनिवार को महिला उत्पीड़न की रोकथाम व लैंगिक असमानता विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वावधान में मिशन शक्ति फेस-5 और ऑपरेशन जागृति के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने छात्राओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे में जानकारी दी। गुड और बैड टच के बारे में बताया। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। साइबर हेल्पलाइन-1930, नशे के बुरे प्रभावों के बारे में समझाया। नशा मुक्ति केंद्र हेल्पलाइन -14416 की जानकारी प्रदान की। थाना प्रभारी कोतवाली देहात राकेश कुमार, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, सुमन कुमारी, कांस्टेबल मोहिनी यादव, राधा और शिवानी पोसवाल सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें