एटा। दिल्ली में कोचिंग सेंटर पर घटना के बाद जिले में शिक्षा विभाग सक्रीय हो गया है। मानक विपरीत कोचिंग सेंटरों का संचालन हो रहा है। विभाग ने एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण कराने के निर्देश जारी किए हैं।
जनपद में लगभग 100 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कल 31 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत है। अधिकांश कोचिंग सेंटर मानक के विपरीत संचालित हो रहे हैं। कुछ सेंटर बेसमेंट में चल रहे हैं। यहां तक की सेंटरों पर बचाव के इंतजाम भी नहीं है। इसी को लेकर डीआईओएस डॉक्टर इंद्रजीत ने कोचिंग संचालकों को लेकर निर्देश जारी कर दिए।
उन्होंने संचालकों को एक सप्ताह का समय दिया है। जिसमें सेंटरों को पंजीकरण कराने की बात कही है। वही सेंटरों पर सुरक्षा के मानक इंतजाम भी पूरे होने के निर्देश दिए हैं। कहा है 1 सप्ताह बाद कार्यालय के टीम सेंटरों का निरीक्षण कर हकीकत देखेगी। मानक के विपरीत कोचिंग का संचालन मिला या फिर अपंजीकृत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।